फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 17: बिग बॉस के घर से बेघर हुईं सना रईस, सलमान खान ने दिखाया बाहर का रास्ता

Sat, 09 Dec 2023 04:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सना रईस खान के तमाम प्रयासों के बावजूद इस सप्ताह उन्हें कम ही वोट मिले, और उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। शो में सना की यात्रा काफी दिलचस्प रही। 
विज्ञापन
सना रईस खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' खूब पसंद किया जा रहा है। इस शो में प्रतिभागियों के बीच लड़ाई-झगड़े से लेकर बहस और प्यार-तकरार तक सबकुछ देखने को मिल रहा है। कुल मिलाकर मनोरंजन का भरपूर डोज मिल रहा है। इस बार 'वीकएंड के वार' में एक प्रतिभागी को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, जिसके बाद बाकी सभी प्रतिभागी काफी दुखी हैं। घर से बेघर हुईं ये प्रतिभागी कोई और नहीं, बल्कि सना रईस खान हैं।

विज्ञापन


सलमान ने दिखाया बाहर का रास्ता
अनुराग डोभाल, नील भट्ट, खानजादी, विक्की जैन, अभिषेक कुमार, अरुण श्रीकांत, मुनव्वर फारुकी और सना सईद को इस बार नॉमिनेट किया गया था। शो में इस बात पर सस्पेंस बरकरार था कि इनमें से कौन घर से बाहर जाएगा। आखिर वह घड़ी भी सामने आ चुकी है। सलमान खान ने सना रईस खान के एविक्शन का एलान किया। इसके बाद घर में कुछ प्रतिभागियों के आंसू नहीं रुक रहे। 
Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में कंबल में एक साथ दिखे अभिषेक-खानजादी? सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन


विक्की जैन के साथ बढ़ीं नजदीकियां?
सना रईस खान के तमाम प्रयासों के बावजूद इस सप्ताह उन्हें कम ही वोट मिले, और उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। शो में सना की यात्रा काफी दिलचस्प रही। वे काफी मुखर होकर बोलती दिखीं। शो में सना की यात्रा काफी शानदार रही। उनका व्यवहार और बातचीत का तरीका खूब पसंदि किया गया। हालांकि, विक्की जैन के साथ दोस्ती और नजदीकी को लेकर उन पर उंगलियां भी उठीं।
विज्ञापन

Hindustani Trailer: जन्मदिन पर प्रदीप पांडे चिंटू ने दिया फैंस को तोहफा, 'हिंदुस्तानी' का ट्रेलर हुआ जारी

सना ने कहा शुक्रिया!
शो से अपने एविक्शन पर सनी का कहना है, 'यह असाधारण यात्रा रही। यह उतार-चढ़ावों से भरपूर थे। कई मौकों पर तनावभरे पल भी आए। तमाम लड़ाई-झगड़े और मदभेदों के बीच मन्नारा चोपड़ा एक सच्चे दोस्त के रूप में मेरे साथ खड़ी रहीं और मैं उनकी शुक्रगुजार हूं। कई चुनौतीपूर्ण पल भी आए। खासतौर से सनी आर्या, अरुण श्रीकांत, विक्की जैन और अनुराग डोभाल से तकरार वाले। लेकिन, बिग बॉस ने मुझे एक शानदार मंच दिया, इसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं'।
Animal: दुनियाभर में 600 करोड़ के पार हुई 'एनिमल' की कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में रचा इतिहास

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें