सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने कहा कि जिस तरह ऐश्वर्या पति नील के साथ व्यवहार करती हैं, किसी दिन वह भड़केंगे और सब खत्म हो जाएगा। सलमान ने ऐश्वर्या-नील और अंकिता-विक्की की ओर इशारा करते हुए कहा, "मेरे हिसाब से यहां पर दो कपल हैं, जो बाहर की दुनिया में बहुत अच्छा कर रहे थे। वे एक-दूसरे के काफी करीब थे, लेकिन बिग बॉस में उन्हें चैलेंज दिया है। बहस होती है, डिस्कशन होती है, सब सुलझ जाता है, लेकिन उस डिसरिस्पेक्ट का लेवल नेक्स्ट टाइम बहुत बढ़ जाता है और उसके बाद और बढ़ता है।"