फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orhan Awatramani: क्या सच में सितारों के साथ सेल्फी लेने के लाखों वसूलते हैं ओरी? खुद उठाया सच्चाई से पर्दा

Wed, 29 Nov 2023 02:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बता दें कि ओरी अक्सर सेलेब्स की पार्टी में शिरकत करते नजर आते हैं। सितारों के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। ओरी ने हाल ही में बताया कि वे सितारों के साथ सेल्फी के लाखों रुपये लेते हैं।
विज्ञापन
ओरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि इन दिनों सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आ रहे हैं। शो में ओरी ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की है। ओरी के साथ शो में सलमान खान काफी दिलचस्प बातचीत करने नजर आए। इस दौरान अभिनेता ने ओरी से उनके प्रोफेशन के बारे में भी पूछ लिया कि वे पैसा कहां से कमाते हैं। सलमान के सवाल का ओरी ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर खुद सलमान भी हैरान रह गए।

विज्ञापन


सलमान ने पूछा था सवाल
बता दें कि ओरी अक्सर सेलेब्स की पार्टी में शिरकत करते नजर आते हैं। सितारों के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। बिग बॉस में सलमान ने ओरी से पूछा कि पार्टी में जाने के अलावा ओरी क्या करते हैं? इस पर ओरी ने बताया कि वे सेलेब्स के साथ फोटो खींचने के 20 से 30 लाख रुपये लेते हैं। ओरी का जवाब सुनकर सलमान भी चौंक गए और कहने लगे, 'कुछ सीख सलमान, दुनिया कहां से कहां पहुच गई'।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने लघु फिल्म 'पिंडदान' के निर्देशक को दी बधाई, दिव्यांश पंडित ने जताया आभार
विज्ञापन


ओरी ने उठाया सच्चाई से पर्दा
हालांकि, हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान जब ओरी से इस बारे में पूछा गया कि क्या वे सेल्फी के जरिए वाकई इतनी रकम कमा लेते हैं? इस पर ओरी ने जवाब दिया, 'सेल्फी को लेकर मैंने जो बयान दिया, वह मुझे पसंद आया। हालांकि, यह अतिशियोक्ति है और जिस तरह यह वायरल हो रहा है और खबरों में छा गया है, वह मुझे काफी पसंद आ रहा है।'
विज्ञापन

War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन देगी सिनेमाघरों मे दस्तक

जताई दिली ख्वाहिश
ओरी ने कहा कि अगर सच में उन्होंने पिक्चर्स के जरिए इतना पैसा कमाया होता तो वे किसी आयलैंड पर होते। ओरी ने आगे कहा, 'मैं प्रति सेल्फी इतना पैसा कमाना चाहता हूं।' ओरी का कहना है, 'काश मैं प्रति सेल्फी इतना पैसा कमा पाता कि आप मुझे एक द्वीप पर आलीशान अंदाज में जिंदगी गुजारते देख सकें। फिर आप मुझे मुंबई में इस कदर मेहनत और काम करते हुए नहीं देखते। मैं आज जैसी जिंदगी जी रहा हूं, उससे बेहतर जी रहा होता। अगर मुझे सेल्फी के 20 से 30 लाख रुपये मिल रहे होते तो मैं बेहद लकी होता'।
Animal: रणबीर कपूर की 'एनिमल' का जलवा, बनने जा रही बांग्लादेश में रिलीज होने वाली चौथी फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें