सलमान खान का कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' अब अपने फिनाले से सिर्फ एक कदम की दूरी पर है। सीजन के आखिरी 'वीकएंड का वॉर' में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी 'बिग बॉस' के शो में बतौर होस्ट नजर आएं। शो की होस्टिंग के दौरान उन्होंने घर में बचे प्रतियोगियों से कई तीखे सवाल किए। उसी दौरान 'बिग बॉस' से परमिशन लेकर रोहित शेट्टी ने अंकिता लोखंडे को उनके पति के बारे में कई ऐसी बातें बताई, जिसे सुनकर अंकिता काफी हैरान हो गईं।
विक्की कर रहे हैं पार्टी
'बिग बॉस 17' में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ आई थीं, लेकिन कम वोट मिलने की वजह से विक्की घर से बाहर हो चुके हैं। घर से बेघर होने के बाद विक्की काफी पार्टियां कर रहे हैं। निर्देशक रोहित शेट्टी विक्की की इन्हीं पार्टियों का जिक्र करते हुए बोलें, 'विक्की घर से बाहर निकलकर अभी तक दो पार्टियां कर चुका है। एक पार्टी उन्होंने सना, ईशा और आयशा के साथ किया था। उसी पार्टी में एक और लड़की थी जिसके बारे में पता नहीं चला है कि वो लड़की कौन थी।'
रोहित शेट्टी ने खाई कसम
'बिग बॉस' के घर में बाहर की बातें करने की मनाही होती है, लेकिन रोहित शेट्टी 'बिग बॉस' से आज्ञा लेकर अंकिता लोखंडे को उनके पति से जुड़ी कई अहम बातें बताते दिखाई दिए। रोहित की बातों पर पहले जब अंकिता को भरोसा नहीं हुआ, तब निर्देशक अपने काम की कसम खाते हुए बोलें, 'मैं कलर्स की कसम खा रहा हूं, मैं 'खतरों के खिलाड़ी' शो का होस्ट हूं और अपनी रोजी-रोटी की कसम खा कर कह रहा हूं, अभी तक विक्की ने दो पार्टियां की है। शायद आज भी घर पर अभी एक पार्टी चल रही है।'
गुस्से में तमतमाईं अंकिता
'बिग बॉस 17' के शुरुआत से ही विक्की जैन और अंकिता लोखंडे में लगभग हर दिन लड़ाइयां होती रही है। एक एपिसोड में तो अंकिता ने यहां तक बोल दिया था कि वे अब विक्की के साथ नहीं रहना चाहती हैं, लेकिन विक्की जब 'बिग बॉस' के घर से बेघर हो रहे थे उस दौरान दोनों ने एक दूसरे से माफी मांग ली थी। अंकिता ने विक्की से कहा भी था कि, 'यहां से निकल कर पार्टी नहीं करना', लेकिन विक्की ने अंकिता की एक नहीं सुनी। कल जब रोहित शेट्टी ने विक्की की पार्टियों का जिक्र अंकिता से किया तब अंकिता काफी निराश हुईं। उन्होंने गुस्से में कहा, 'थप्पड़ ही खाएगा वो ज़ोर का'। अब देखना है कि घर से बाहर निकलने के बाद अंकिता क्या कदम उठती हैं।