बॉलीवुड में नाग-नागिन की कहानी में ढेरों फिल्में बनी हैं और करीब-करीब सभी बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही हैं। इसी कड़ी में अब भोजपुरी फिल्मों के निर्देशक दिनेश यादव नाग-नागिन की कहानी पर आधारित फिल्म 'नागराज' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर यू-ट्यूब पर रविवार को आउट हुआ।
बता दें कि 'नागराज' 2016 की हिट भोजपुरी फिल्म 'इच्छाधारी' का सिक्वल है। ट्रेलर में एक्शन हीरो यश कुमार और अंजना सिंह की केमेस्ट्री शानदार दिख रही है। इन दोनों के अलावा फिल्म में पायसी पंडित भी अहम किरदार में नजर आएंगी।
इस फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष इसमें इस्तेमाल किया गया स्पेशल इफेक्ट लग रहा है। फिल्म में दर्शकों को बड़े पैमाने पर एनिमेशन और ग्राफिक्स का मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म के बारे में एक्टर यश कुमार का कहना है कि यह फिल्म पहले की फिल्मों से काफी अलग है। हमने इसमें हॉलीवुड के तकनीशियन की मदद ली है, ताकि यह अन्य फिल्मों से काफी बेहतर लग सके।
भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने कहा कि इस फिल्म में काम करना मेरे लिए एक नया अनुभव रहा। बता दें कि यह फिल्म 2018 में पूरे देश में एक साथ रिलीज होगी।
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर