फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड को लेकर कही बड़ी बात, काम करने पर ऐसे जताया दुख

Mon, 14 May 2018 08:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने 'हिंदी सिनेमा' और 'क्षेत्रीय सिनेमा' की तुलना करते हुए यह बड़े बोल बोले हैं।
विज्ञापन


सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि बॉलीवुड से ज्यादा बेहतर क्षेत्रीय सिनेमा में काम करने का तरीका है। गौरतलब हो सोनाक्षी ने साल 2014 में तमिल फिल्म 'लिंगा' में काम किया था, जिसमें उनके साथ साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

आईएएनएस से बात करते हुए सोमाक्षी ने कहा- 'मैं एक तमिल फिल्म कर चुकीं हूं। इसके बाद मैं कह सकती हूं कि बॉलीवुड से ज्यादा बेहतर क्षेत्रीय सिनेमा में काम करने का तरीका है।'
विज्ञापन


इतना ही नहीं सोनाक्षी ने बॉलीवुड में ऐसा काम न होने पर दुख भी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि बड़े ही दुख की बात है हिंदी सिनेमा में क्षेत्रीय सिनेमा की तरह काम नहीं होता है। इसलिए मुझे लगता है क्षेत्रिय सिनेमा को लोकर सोचने का नजरिया बदलने की जरूरत है।  

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में सलमान खान स्टारर फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में की हैं। वह आखिरी बार फिल्म 'इत्तफाक' और 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में नजर आई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें