फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bheed Box Office Collection: 'अनुभव' के बावजूद नाकाम रही 'भीड़', पहले ही दिन लाखों में सिमटी कमाई

Fri, 24 Mar 2023 08:49 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2020 से शुरू हुए कोरोना वायरस के हाहाकार से बहुत से लोगों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कोविड-19 के दौरान लगे लॉकडाउन और वायरस से जूझ रहे लोगों के इसी दर्द को अनुभव सिन्हा निर्देशित यह फिल्म पर्दे पर लाती है।
विज्ञापन
फिल्म भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों में दो नई फिल्में रिलीज हुई हैं। जहां एक तरफ हॉलीवुड की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जॉन विक' का चैप्टर 4 रिलीज हुआ है, वहीं दूसरी निर्देशक अनुभव सिन्हा की बॉलीवुड फिल्म 'भीड़' ने दस्तक दी है। अनुभव सिन्हा ने इस फिल्म में निर्देशन की दुनिया में समय के साथ हुए अपने 'अनुभव' का प्रदर्शन किया है। राजकुमार कुमार राव, भूमि पेडनेकर, संजय मिश्रा, दिया मिर्जा स्टारर 'भीड़' को सोशल मीडिया पर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस बीच अब फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। चलिए जानते हैं..

विज्ञापन

भीड़ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2020 से शुरू हुए कोरोना वायरस के हाहाकार से बहुत से लोगों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कोविड-19 के दौरान लगे लॉकडाउन और वायरस से जूझ रहे लोगों के इसी दर्द को अनुभव सिन्हा निर्देशित यह फिल्म पर्दे पर लाती है। रूह कंपा देने वाली इस फिल्म की कहानी पर लोगों ने सोशल मीडिया पर तो खूब प्यार बरसाया, लेकिन टिकट खिड़की पर 'भीड़' का जलवा फीका रहा। सामने आए कलेक्शन के आंकड़े फिल्म के लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहे हैं। राजकुमार राव समेत कई बड़े कलाकारों का नाम भी लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रहा है। 

भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 में लगे लॉकडाउन की घोषणा के बाद अपने घर-गांव लौटने को मजबूर हुए लोग, कोरोना से मरते हुए लोग, फ्रंटलाइन वर्कर्स की कहानी को दर्शाती है। लेकिन फिल्म के पहले दिन के आंकड़े देखकर लग रहा है कि कोई भी उन दर्दभरे दिनों को दोबारा याद करने के इच्छुक नहीं है। इस फिल्म ने बेहद खराब प्रदर्शन करते हुए पहले ही दिन लाखों में कमाई की है। 'भीड़' ने आज टिकट खिड़की पर महज 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 
Filmy Wrap: जान्हवी- Jr NTR का उड़ा मजाक और 14 साल बाद आएगा थ्री इडियट्स का सीक्वल! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
 
विज्ञापन

भीड़ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'भीड़' की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा, पंकज कपूर, दीया मिर्जा, कृतिका कामरा और कई कलाकार शामिल हैं। 'भीड़' को ब्लैक एंड व्हाइट में रिलीज किया गया है। बता दें, यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई थी, जिसके चलते इसके एक सीन से पीएम मोदी की आवाज को भी हटा दिया गया था। 
Bholaa: अजय देवगन की फिल्म का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, 'दिला है भोला' पर फैंस ने ऐसे दिया रिएक्शन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें