फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bholaa: अजय देवगन की फिल्म का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, 'दिला है भोला' पर फैंस ने ऐसे दिया रिएक्शन

Fri, 24 Mar 2023 07:01 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'भोला' का नया ट्रैक 'दिल है भोला' रिलीज हो गया है। एक्टर ने गाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
विज्ञापन
भोला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म 'भोला' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अजय के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच 'भोला' का  नया ट्रैक 'दिल है भोला' रिलीज हो गया है। एक्टर ने गाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन

भोला का ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के गाने को अजय के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'बहुत खूब अजय जी सुपर-डुपर हिट।' वहीं, दूसरे ने लिखा,'बेसब्री से इंतजार।' फिल्म के टाइटल ट्रैक 'दिल है भोला' को सिंगर अमित मिश्रा ने गाया है और इरशाद कामिल ने लिखा है।
 

 

'भोला' का दूसरा टीजर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'भोला' तमिल भाषा की हिट फिल्म 'कैथी' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इसे "वन-मैन आर्मी" की कहानी के रूप में स्टाइल किया गया है, जो एक रात में विभिन्न रूपों में दुश्मनों से लड़ता है। मूल फिल्म एक पूर्व-अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जेल से छूटने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने का फैसला करता है, लेकिन पुलिस और ड्रग माफिया के बीच आमने-सामने हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Prahlad Kakar Birthday EXCLUSIVE: शुक्र है कि मुंहफट होने का कोई खामियाजा अब तक मुझे नहीं भुगतना पड़ा है...

विज्ञापन

भोला ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'भोला' में अजय देवगन के अलावा अजय मिश्रा, विनीत कुमार, गजराज राव और तब्बू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दें कि इससे पहले फिल्म के तीन गाने 'नजर लग जाएगी', 'आधा मैं आधी वो' और 'पान डुकनिया' रिलीज किए थे, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

यह भी पढ़ें-  Urvashi Rautela: सोनाली कुलकर्णी के बाद उर्वशी रौतेला ने महिलाओं को लेकर दिया आपत्तिजनक बयान, मच गया बवाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें