इरफान खान ने फिल्म 'बर्फी' के ऑस्कर जाने पर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। अनुराग बसु की फिल्म 'बर्फी' पिछले कई दिनों से लगातार आलोचनाओं का शिकार हो रही है, फिल्म के सीन कई जगह से कॉपी किये गये हैं।
कई लोग इस पर आपत्ति जता रहे हैं कि फिल्म ऑस्कर के लिए नहीं जानी चाहिए थी। अब इस पर इरफान ने भी आपत्ति जताते हुए कहा है कि ऑस्कर में केवल ओरिजनल फिल्में ही जानी चाहिए।
इरफान की फिल्म 'पान सिंह तोमर' भी ऑस्कर के कंप्टीशन में शामिल थी।
इरफान इस बात से दुखी हैं कि उनकी फिल्म पान सिंह तोमर जो कि बेहतरीन फिल्म रही और ओरिजनल सोच के साथ बनी थी। उसे ही ऑस्कर में भेजा जाना चाहिए था।
इरफान और अनुराग बसु ने फिल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो' में साथ काम किया था।