जी हां, अंजलि पाटिल पर प्रकाश झा कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं। वो प्रकाश झा की फिल्म 'चक्रव्यूह' से कॅरियर की शुरुआत कर रही हैं। उन पर प्रकाश झा कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं, चूंकि उन्हें प्रकाश झा की एक के बाद एक लगातार तीन फिल्में मिल गयी हैं।
खबर है कि एनएसडी की प्रोडक्ट रह चुकी अंजलि का काम 'चक्रव्यूह' में प्रकाश झा को इस तरह पसंद आ गया है कि उन्होंने अंजलि को अपनी आगामी तीन फिल्मों में ले लिया है।
वैसे अब तक अंजलि ने यह घोषणा नहीं की है कि वे तीन फिल्में कौन-कौन सी हैं। लेकिन उन्होंने यह जरूर बता दिया है कि वे प्रकाश के साथ उनके कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।
बकौल अंजलि शुरुआती दौर में उन्होंने प्रकाश झा के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें तुरंत काम नहीं मिला था।
लगभग 7-8 महीने के इंतजार के बाद उन्हें प्रकाश झा के प्रोडक्शन से फोन आया कि उन्हें फिल्म में काम करने का मौका दिया जा रहा है और फिल्म में काम करने के दौरान ही उन्हें अगली फिल्मों के ऑफर मिल गये।