फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bade Miyan Chote Miyan: नवाबों के शहर पहुंचने वाले हैं बड़े मियां छोटे मियां, इस दिन होगा प्रमोशन का आगाज

Sat, 24 Feb 2024 06:17 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बड़े मियां छोटे मियां' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म की टीम नवाबों के शहर लखनऊ से अपना प्रमोशनल सिटी टूर शुरू करने जा रही है। 
विज्ञापन
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के साथ दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज देने के लिए तैयार हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह बहुप्रतीक्षित फिल्म ईद 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी बीच इसके प्रमोशन पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। 'बड़े मियां छोटे मियां' की टीम नवाबों के शहर लखनऊ से अपना प्रमोशनल सिटी टूर शुरू करेगी।

लखनऊ पहुंचेगी 'बड़े मियां छोटे मियां' की टीम

बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। फिल्म रिलीज से पहले फैंस को स्टारकास्ट से व्यक्तिगत रूप से मिलने और उनके अद्भुत स्टंट और डांस मूव्स देखने का मौका मिलेगा। हाल ही में फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक समाचार पत्र का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए बताया कि 'बड़े मियां छोटे मियां' की टीम 26 फरवरी को लखनऊ पहुंचेगी। 

विज्ञापन


Baseraa: नहीं बन रहा 'बसेरा' का रीमेक, फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक घोषणा जारी कर किया अफवाहों का खंडन

अली अब्बास जफर ने दी जानकारी 

अली अब्बास जफर की इंस्टाग्राम स्टोरी से साफ हो रहा है कि 'बड़े मियां छोटे मियां' की टीम 26 फरवरी को लखनऊ का दौरा करेगी और दोपहर 3 बजे से हुसैनाबाद के क्लॉक टावर मैदान में फिल्म का प्रमोशन करेगी। 'बड़े मियां छोटे मियां' की बात करें तो यह फिल्म एक मनोरंजक रोलरकोस्टर राइड, एक्शन से भरपूर स्टंट और एक दिलचस्प कहानी का वादा करती है। 

Crew Teaser: तब्बू-करीना और कृति की अदाओं ने बढ़ाया पारा, 'क्रू' का होश उड़ाने वाला शानदार टीजर जारी

'बड़े मियां छोटे मियां' स्टारकास्ट, रिलीज 

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित 'बड़े मियां छोटे मियां' एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा और अलाया एफ जैसे कलाकार शामिल हैं। पूजा एंटरटेनमेंट और एएजेड फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का प्रीमियर अप्रैल में ईद के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें