जॉर्डन में होगी फिल्म की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के कुछ दृश्य जॉर्डन में शूट किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म के तीन गाने के दृश्यों की शूटिंग इस देश में होने वाली है। रिपोर्ट्स के दावे के मुताबिक अक्षय जॉर्डन में शूटिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि, इससे पहले वे इस देश में कभी नहीं गए हैं। बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग अब तक मुंबई,लंदन, स्कॉटलैंड और अबू धाबी में हो चुकी है। अब इस लिस्ट में जॉर्डन का नाम भी जल्द ही जुड़ने वाला है।
बड़े पैमाने पर फिल्माए जाएंगे गाने
सूत्रों के मुताबिक गाने को बॉस्को मार्टिस कोरियोग्राफ करने वाले हैं। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि निर्माता बड़े पर्दे पर दर्शकों के अनुभव को शानदार बनाने के लिए गानों को बड़े पैमाने पर शूट करने की तैयारी में हैं। वे गानों के माध्यम से जॉर्डन के विभिन्न मूड और रंगों को दिखाने की योजना बना रहे हैं। साथ ही, वे 400-500 लोगों का दल ले जा रहे हैं, जिसमें लगभग 200 डांसर शामिल हैं। इस कदम के साथ यह जॉर्डन में शूट होने वाली बहुत कम बॉलीवुड फिल्मों में से एक बन गई है। कहा जा रहा है कि यह शूट 19 जनवरी से दो फरवरी के बीच होगा।
Sushmita Sen: विक्रम भट्ट का खुलासा तो कुछ भी नहीं, विश्वसुंदरी का पाकिस्तान के इस खिलाड़ी से भी रहा रिश्ता