फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: क्रिकेट पर आधारित फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं आयुष्मान, बोले- ये मेरी लिस्ट में है

Mon, 27 Nov 2023 03:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना इंडस्ट्री के सफलतम सितारों में शुमार हैं। इस साल अभिनेता फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आए। आयुष्मान अपनी फिल्मों के जरिए अक्सर सामाजिक मुद्दों को उठाते नजर आते हैं। अभिनय से अलग आयुष्मान खुराना क्रिकेट के भी शौकीन हैं। बीते दिनों वे 2023 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला देखने भी पहुंचे थे। अब हाल ही में अभिनेता एक बार फिर क्रिकेट के प्रति अपने प्यार का इजहार करते नजर आए। इतना ही नहीं, उन्होंने क्रिकेट पर आधारित फिल्म का हिस्सा बनने की भी ख्वाहिश जताई है।

विज्ञापन


बोले- जल्द पूरी होगी ख्वाहिश
हाल ही में एक बयान में आयुष्मान क्रिकेट पर बात करते नजर आए। अभिनेता ने कहा कि वे क्रिकेट पर कोई फिल्म करना चाहते हैं और यह उनकी बकेट लिस्ट में है। उन्होंने आगे कहा, 'क्रिकेट पर फिल्म करना मेरी बकेट लिस्ट का हिस्सा है और मुझे उम्मीद है कि जल्द ही यह इच्छा पूरी होगी! मुझे लगता है कि जब भी मैं इस किस्म की फिल्म में काम करूंगा तो इस खेल के प्रति मेरी दीवानगी और मेरे स्किल्स पर्दे पर आएंगे'।
Rakshabandhan: रक्षाबंधन का घर बैठे उठा सकेंगे लुत्फ, इस दिन एंड पिक्चर्स पर होगा फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर
विज्ञापन


राज्यस्तर पर खेल चुके हैं क्रिकेट
बता दें कि आयुष्मान खुराना से जुड़ी ये खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आएंगे। बता दें कि इससे पहले आयुष्मान खुराना यह खुलासा कर चुके हैं कि वे राज्य स्तर पर अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं। अभिनेता ने बताया, 'मैं सिर्फ क्रिकेट का फैन नहीं हूं, बल्कि मैंने राज्यस्तरीय अंडर-19 क्रिकेट खेला भी है। बहुत कम लोगों को शायद इसकी जानकारी हो'।
विज्ञापन

Ira Nupur Marriage: चचेरी बहन जैन मैरी ने उठाई आयरा खान-नूपुर शिकरे के शादी की जिम्मेदारी, निभाएंगी ये रस्में

बढ़ाया भारतीय टीम का हौसला
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले में आयुष्मान बड़े उत्साह के साथ स्टेडियम पहुंचे थे। हालांकि, इस मैच में भारत की हार हुई, जिसके बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया पोस्ट के साथ भारतीय टीम का हौसला बढ़ाया। आयुष्मान ने लिखा था, 'ऑफिस में एक खराब दिन। भारतीय टीम, आप लोगों को वर्ल्डकप 2023 में सबसे कठिन पक्ष के रूप में याद किया जाएगा। आपने अच्छा खेला'।
Hi Nanna: 'हाय नन्ना' में नानी के साथ काम करने पर उत्साहित हैं अंगद बेदी, दोनों अभिनेताओं का पहला लुक हुआ जारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें