फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dream Girl 2: ड्रीम गर्ल 2 की सफलता से झूमे आयुष्मान खुराना, फैंस के लिए खास पार्टी का किया इंतजाम

Sat, 09 Sep 2023 12:56 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। मूवी की सफलता को देखते हुए फिल्म के लीड एक्टर आयुष्मान खुराना अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा देने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। दर्शकों को 'पूजा' की अदाएं काफी पसंद आ रही हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। मूवी की सफलता को देखते हुए फिल्म के लीड एक्टर आयुष्मान खुराना अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा देने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

फैंस को पार्टी देंगे आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना अपनी नई फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए सोमवार को अपने प्रशंसकों के लिए एक पार्टी रखेंगे। यह अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देने का उनका तरीका है। ड्रीम गर्ल 2 के साथ आयुष्मान ने अब तक की अपनी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी दी है। यही नहीं, फिल्म ने अब तक दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Waah! Tera Kya Kehna: रीमेक की गंगा में गोविंदा की फिल्म की डुबकी, ‘दूल्हे राजा’ पर शाहरुख खान की नजर

फिल्म को प्यार देने के लिए अभिनेता ने प्रशंसकों को कहा धन्यवाद
‘ड्रीम गर्ल 2’ के लिए आयुष्मान को मिल रहे प्यार से अभिभूत होकर अभिनेता ने अपने प्रशंसकों के साथ इस बड़ी जीत का जश्न मनाने का फैसला किया है। यह आयुष्मान की तरफ से उनके फैंस के लिए अब तक का एक बड़ा तोहफा साबित होगा। अभिनेता ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में कहा, ‘मेरे फैंस ऐसे हैं, जो बिना किसी शर्त के मेरा समर्थन करते हैं। आयुष्मान ने यह भी खुलासा किया कि जब उन्होंने फिल्म में पूजा अवतार लिया तो उनका पालतू कुत्ता उन्हें पहचान नहीं सका।’ उन्होंने साझा किया, ‘मुझे याद है कि मेरा कुत्ता साइट पर आया था और उसने मुझे नहीं पहचाना। पूजा का किरदार निभाने के लिए मैंने अपने मैनेजर का परफ्यूम या अपने मेकअप आर्टिस्ट का परफ्यूम लगाया था, मेरा कुत्ता हैरान रह गया और उसने मुझे नहीं पहचाना।'

The Vaccine War: विवेक अग्निहोत्री ने जारी किया 'द वैक्सीन वॉर' का फर्स्ट लुक पोस्टर, दिखी कई सितारों की झलक

विज्ञापन

यह कलाकार आए नजर
बता दें कि 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान के अलावा अनन्या पांडे, परेश रावल, मनजोत सिंह, सीमा पाहवा, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, अभिषेक बनर्जी, असरानी, विजय राज और मनोज जोशी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें