फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dream Girl 2: एडवांस बुकिंग में 'ड्रीम गर्ल 2' की धीमी शुरुआत, पहले दिन के लिए बिके कुल इतने टिकट

Tue, 22 Aug 2023 08:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आयुष्मान की इस फिल्म का मुकाबला सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार-पंकज त्रिपाठी की ओएमजी 2 से है। 
विज्ञापन
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्रीम गर्ल आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर धमाल मचा दिया था।  इसकी शानदार सफलता को देखते हुए फिल्म का सीक्वल बनाने पर तुरंत विचार शुरू हो गया था, लेकिन कोरोना महामारी और दूसरे कारणों की वजह से यह साल 2023 में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए  बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। जहां ड्रीम गर्ल में आयुष्मान केवल पूजा की आवाज में लोगों का दिल जीतते हुए नजर आए थे। वहीं. इसकी अगली कड़ी में वह वास्तव में पूजा की तरह ही दिखने वाले हैं।

विज्ञापन

Rajkummar Rao: मध्यमवर्गीय व्यक्ति की तरह जीवन जीते हैं राजकुमार राव, बोले- खुद मंगवाता हूं घर का राशन

अब तक बिके इतने टिकट
फिल्म की रिलीज डेट काफी नजदीक है जिसकी वजह से मेकर्स इसका जमकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। हालांकि, एडवांस बुकिंग में फिल्म ने काफी धीमी शुरुआत की है। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म अपने शुरुआती दिन में अब तक लगभग 18500 टिकट बेचने में सफल रही है, लेकिन टीम को यकीन है कि जैसे-जैसे रिलीज की तारीख करीब आएगी इसकी संख्या बढ़ेगी। 
Sham Kaushal: विक्की कौशल के पिता ने साझा किया SRK के साथ काम करने का अनुभव, डंकी को लेकर शाम ने खोले राज
 
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर गदर 2-ओएमजी 2 से मुकाबला
वर्तमान में अधिकांश टिकट मुंबई और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बेचे गए हैं। इसके बाद बेंगलुरु और हैदराबाद का नंबर है। आयुष्मान की इस फिल्म का मुकाबला सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार-पंकज त्रिपाठी की ओएमजी 2 से है। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक शानदार कलेक्शन किए हैं। गदर 2 की बात करें तो 12 दिनों में फिल्म 399 करोड़ से अधिक की कमाई करने में कामयाब रही है। वहीं, ओएमजी 2 ने टिकट खिड़की पर अब तक 120 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं।
Pooja Hegde: पूजा हेगड़े के हाथ से फिसली बड़ी फिल्म, अब उस्ताद भगत सिंह में नजर आएंगी यह अभिनेत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें