बिहार के तानेबाने से बुनी 'खाकी' वेब सीरीज के पहले पार्ट की सक्सेस के बाद इस सीजन का दूसरा पार्ट 'खाकी सीजन 2' का ऐलान हो गया है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट खाकी 2 की घोषणा की है। उन्होंने एक एनाउंसमेंट वीडियो शेयर कर बताया है कि खाकी 2 जल्द आने वाली है। इस वेब सीरीज का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें किसी एक्टर के चेहरे से पर्दा तो नहीं उठाया गया। लेकिन प्रोमो को देखकर लोगों की बेसब्री और ज्यादा बढ़ गई है। इस प्रोमो को नेटफ्लिक्स ने शेयर किया है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुके डायरेक्टर नीरज पांडे की इस वेब सीरीज के पहले पार्ट ने खूब धूम मचाई थी। इस वेब सीरीज में राज्य में बढ़ते अपराध के दौर में पुलिस अफसर और कुख्यात अपराधी के बीच के तानेबाने को दिखाया गया है। पहले पार्ट में करण टैकर लीड रोल में थे। इसमें टैकर ने आईपीएस अमित लोढ़ा का किरदार निभाया था। इसके अलावा रवि किशन, आशुतोष राणा और अनूप सोनी भी थे।