आयुष्मान कहते हैं कि ‘रोडीज’ के सीजन 2 की शूटिंग के दौरान ही वह प्रयागराज की सुंदरता पर मोहित हो गए थे। वह कहते हैं, “मुझे अभी भी याद है कि किस तरह मैं इसके इतिहास, विरासत और वास्तुकला पर मंत्रमुग्ध था। गंगा, यमुना और सरस्वती के संगमस्थल की मनमोहक सुंदरता से बेहद प्रभावित था। मैं इस खूबसूरत शहर में फिर से शूटिंग करूंगा और मुझे उस पल का बेसब्री से इंतजार है।"
राजकुमार यादव की तरह ही कंटेंट सिनेमा के पोस्टर ब्वॉय कहलाने वाले आयुष्मान कहते हैं, "यह मेरे लिए भावनाओं और पुरानी यादों की बाढ़ लेकर आएगा। मैं कोशिश करूंगा और अपने संघर्ष के दिनों व आत्म-विश्वास को फिर से जीने के लिए उन जगहों पर जाने के लिए कुछ समय निकालूंगा जहां मैंने ‘रोडीज’ की शूटिंग की थी। उस शहर में शूटिंग करना कमाल होगा जिसने मेरे करियर की शुरुआत में मेरी किस्मत को गढ़ा।”