शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। फिल्म ने केवल छह दिनों में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये की कमाई को पार कर लिया है। 'जवान' की सफलता के बीच शाहरुख खान ने फिल्म का एक और प्रोमो शेयर किया है। नए प्रोमो में किंग खान के कुछ अद्भुत एक्शन सीक्वेंस और बेहतरीन डायलॉग्स हैं, जिसने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है।
Animal: इस वजह से निर्माताओं ने आगे बढ़ा दी 'एनिमल' की रिलीज डेट, 'जवान' से है खास कनेक्शन
शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर जवान प्रोमो साझा किया। इसमें शाहरुख खान और विजय सेतुपति एक-दूसरे का आमना-सामना करते नजर आते हैं। प्रोमो में शाहरुख लोगों से लड़ते नजर आ रहे हैं साथ ही बैकग्राउंड में अभिनेता एक दमदार डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। शाहरुख कहते हैं, ''वो अंत है तो मैं काल हूं, वो तीर है तो मैं ढाल हूं। हूं पुण्य पाप से परे, चिता से उठती आग हूं। जो ना तले वो श्राप हूं। मैं तुम्हारा बाप हूं।” प्रोमो शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, 'बेटा तो बेटा.. बाप रे बाप!! अब ना रुकना चलने दे।'
शाहरुख का यह प्रोमो फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। वहीं, कई लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या शाहरुख इस प्रोमो से सीक्वल अनाउंस कर रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान की 'जवान' को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। एटली की इस फिल्म में विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर जैसे बेहतरीन कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रहे हैं।