अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'फाइटर' में ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस बीच अब 'फाइटर' के टीजर की रिलीज डेट को लेकर अपडेट सामने आया है।
दिसंबर में रिलीज होगा टीजर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता जल्द ही इस फिल्म का टीजर जारी करने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि टीजर के बाद फिल्म के गाने और पोस्टर की झलक दिखाई जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार 'फाइटर' का टीजर दिसंबर महीने के पहले सप्ताह रिलीज किया जाएगा। यह भी बताया जा रहा है कि 'फाइटर' के टीजर का पोस्ट-प्रोडक्शन काम तेजी से चल रहा है। वहीं, इस फिल्म के साउंड मिक्सिंग पर भी काम किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म निर्माता और ऋतिक रोशन इस फिल्म के प्रमोशन पर भी ध्यान दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Rani Mukerji: एक बार फिर एक्शन करती दिखेंगी रानी मुखर्जी! इस दिन से शुरू होगी 'मर्दानी 3' की शूटिंग
हर गाने में होगा नया फ्लेवर
इस फिल्म के गाने भी काफी धमाकेदार होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फाइटर के हर गाने में रोमांस, देशभक्ति, इमोशन और डांस दिखाई देगा। फिल्म के हर गाने में एक अलग फ्लेवर होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर गाने में 'फाइटर' की दुनिया की झलक दिखाई देगी। निर्माताओं ने 'फाइटर' का टीजर और गाने दिसंबर और जनवरी में जारी करने की योजना बनाई हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'फाइटर' की बात करें तो यह बॉलीवुड की एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण और अनिल फाइटर पायलट की भूमिका निभाएंगे। फाइटर पहले सितंबर 2022 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन प्री-प्रोडक्शन में देरी होने की वजह से रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। सिद्धार्थ आनंद की यह फिल्म अब साल 2024 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' से कटा जिग्ना वोरा का पत्ता, इन दो प्रतियोगियों को बताया विजेता के काबिल