फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Mukerji: एक बार फिर एक्शन करती दिखेंगी रानी मुखर्जी! इस दिन से शुरू होगी 'मर्दानी 3' की शूटिंग

Sat, 25 Nov 2023 12:41 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रानी मुखर्जी - फोटो : social media
विज्ञापन
रानी मुखर्जी बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपहिट फिल्में दी हैं। हाल ही में, अभिनेत्री 'मिसेज चटर्जी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनकी अदाकारी को लोगों ने खूब पसंद किया था। पिछले कुछ समय से रानी की फिल्म 'मर्दानी- 3' को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच अब इस फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रानी मुखर्जी 'मर्दानी 3' में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 
विज्ञापन


2024 में शुरू होगी शूटिंग 
रिपोर्ट्स के अनुसार, रानी मुखर्जी 'मर्दानी 3' में काम करने के लिए तैयार हैं। वहीं, इस फिल्म की स्क्रिप्ट के लिए निर्देशक गोपी पुथरन और निर्माता आदित्य चोपड़ा से भी मंजूरी मिल गई है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इन दिनों फिल्म के बाकी कलाकारों के चयन को लेकर चर्चा चल रही है। रानी मुखर्जी की इस फिल्म की शूटिंग साल 2024 में शुरू होगी। 

यह भी पढ़ें: Vikram Gokhale Anniversary: महाराष्ट्र सरकार का नटश्रेष्ठ को नमन, रविवार को इस रास्ते को मिलेगा गोखले का नाम
विज्ञापन


रानी ने खुद जताई थी इच्छा 
बता दें कि रानी मुखर्जी ने भी एक इंटरव्यू में 'मर्दानी 3' में काम करने की इच्छा जताई थी। मर्दानी 3 में काम करने को लेकर अभिनेत्री ने कहा था, 'इस किरदार को मैं फिर से निभाना चाहती हूं, लेकिन सबकुछ स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है। अगर कहानी अच्छी मिलती है तो मैं जरूर इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहूंगी।' 
विज्ञापन


दर्शकों को पसंद आया था किरदार 
'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' में रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी राव नाम की पुलिस अफसर का किरदार निभाया था। दर्शकों को उनका यह किरदार काफी पसंद आया था। मर्दानी को साल 2014 में रिलीज हुई। साल 2019 में आई 'मर्दानी 2' में रानी मुखर्जी के अलावा विशाल जेठवा, विक्रम सिंह चौहान, श्रुति बापना, राजेश शर्मा, दीपिका अमीन जैसे कलाकार नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: Rohan Sippy: अब नहीं चलेंगी 'ब्लफमास्टर' जैसी फिल्में, फीचर फिल्मों को लेकर बोले निर्माता रोहन सिप्पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें