फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में हुई अर्जुन कपूर की एंट्री! सिंघम अगेन में निभाएंगे यह किरदार

Thu, 14 Sep 2023 10:49 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कथित तौर पर, अर्जुन ने आगामी एक्शन-थ्रिलर में अपनी भूमिका के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक मेकर्स या अर्जुन की ओर से आधिकारिक तौर पर एलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
अर्जुन कपूर की 'सिंघम अगेन' में हुई एंट्री - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'सिंघम' और 'सिंघम 2' के साथ अपने रचे कॉप यूनिवर्स का मजा दर्शकों को देने के बाद अब रोहित शेट्टी एक बार फिर अजय देवगन के साथ वही जादू चलाने के लिए तैयार हैं। अभिनेता और निर्देशक की जोड़ी फिर एक बार अपना 'सिंघम' भरा पावरफुल अंदाज लेकर दर्शकों के बीच 'सिंघम अगेन' लेकर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। जिस दिन से फिल्म का एलान हुआ है उसी दिन से दर्शकों के दिलों-दिमाग में इसको लेकर उत्साह सातवें आसमान पर है। प्रोजेक्ट से जुड़ी हर छोटी खबर पर नजर गड़ाए रखने वाले फैंस के लिए इस फिल्म से जुड़ा एक अपडेट आ रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म में अर्जुन कपूर की एंट्री होने वाली है।   
विज्ञापन

फिल्म में हुई अर्जुन कपूर की एंट्री?
रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिंघम अगेन' में कई कलाकार हैं। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में हैं और टाइगर श्रॉफ 'सूर्यवंशी' की कहानी को आगे बढ़ाएंगे। इस बीच अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की स्टार कास्ट में अर्जुन कपूर का नाम भी जुड़ गया है। 
300 Crores: इन फिल्मों ने सबसे तेज मारी थी 300 करोड़ के क्लब में एंट्री, लिस्ट में दो साउथ की मूवीज भी शामिल
विज्ञापन


विलेन बनेंगे अर्जुन कपूर
सूत्रों ने कहा है, 'हां, अर्जुन कपूर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में शामिल हो रहे हैं। रोहित और उनकी टीम ने इसे सीक्रेट रखा है। हालांकि, कहानी में ट्विस्ट यह है कि अर्जुन एक खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। अर्जुन 4 सुपरकॉप - सिंघम, सिम्बा, सूर्यवंशी और लेडी सिंघम के खिलाफ फिल्म में विलेन की भूमिका निभाएंगे।' कथित तौर पर, अर्जुन ने आगामी एक्शन-थ्रिलर में अपनी भूमिका के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक मेकर्स या अर्जुन की ओर से आधिकारिक तौर पर एलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

Munna Bhai 3: राजकुमार हिरानी की 'मुन्ना भाई 3' पर शुरू हुआ काम? संजय दत्त-अरशद के वायरल वीडियो से अटकलें तेज

जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
रोहित शेट्टी की एक्शन फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2011 की फिल्म 'सिंघम' से हुई थी और उसके बाद 2014 में इसका सीक्वल आया, जिसका नाम 'सिंघम रिटर्न्स' था। फिल्में बाजीराव सिंघम नाम के एक पुलिस ऑफिस और अन्याय और भ्रष्ट राजनेताओं के खिलाफ उसकी लड़ाई की कहानी बताती हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और उम्मीद है कि यह अगस्त, 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Sanya Malhotra: सान्या मल्होत्रा ने आमिर-शाहरुख में गिनाईं समानताएं, किंग खान से मिली सलाह का भी किया खुलासा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें