पिता बोनी के साथ अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
''बक बक विद बाबा' की कंटेंट फॉर्मेट स्ट्रैटेजी के बारे में बताते हुए अर्जुन ने कहा, ''ये एक मजेदार, दिलचस्प और जानकारी देने वाला चैट सेशन है। इसमें मैं अपने परिवार वालों, दोस्तों और अपने साथ काम करने वाले लोगों के बारे में कुछ बातें बताऊंगा, जैसे कि उनकी पसंद-नापसंद क्या है, उनका पैशन क्या है, वगैरह वगैरह। इंडस्ट्री में हर कोई जानता है कि मैं एक चैटरबॉक्स हूं और मुझे बक बक करना कितना अच्छा लगता है। मैं किसी भी चीज के बारे में बात कर सकता हूं। इसलिये, मैंने इस डिजिटल आईपी का नाम दिया है 'बक बक विद बाबा।''
अर्जुन की बहन जान्हवी कपूर इस शो की पहली गेस्ट होंगी। इस बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा, ''दरअसल, हम एक फैशन मैगजीन की एक साथ शूटिंग कर रहे थे और अचानक ही मेरे दिमाग में यह आईडिया आया। उसने मेरे कुछ सवालों का बहुत अच्छे से जवाब दिया और पीछे नहीं हटी।''