दरअसल, सिंगर अर्जुन कानूनगो की रिसेप्शन पार्टी से सामने आए एक वीडियो में बॉबी देओल और तान्या मीडिया के सामने पोज देते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉबी देओल फोटोग्राफर्स के सामने खड़े हैं और बॉबी देओल के पास ही तान्या भी आ रही हैं। इस दौरान अभिनेता अपनी पत्नी की तरफ हाथ बढ़ाते हैं ताकि तान्या अभिनेता का हाथ पकड़ सके। लेकिन वह ऐसा नहीं करती हैं और वह सिर्फ बगल में आकर खड़ी हो जाती हैं। इस दौरान तान्या और बॉबी देओल के बीच थोड़ा सा फांसला भी है। तान्या की यही हरकत लोगों को पसंद नहीं आई है।
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'वह उन्हें शर्मिंदा कर रही हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'उन्हें किस बात का इतना घमंड है।' तीसरे ने लिखा, 'वह किस वजह से इतना रूड हो रही हैं।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'बॉबी देओल के एक्सप्रेशन सब कुछ बयां कर रहे हैं।' वहीं, एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा है, 'ऐसा लग रहा है कि दोनों की लड़ाई हुई है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वो तो भाग रही है।' बता दें कि बॉबी देओल आखिरी बार वेब सीरीज 'आश्रम 3' में नजर आए थे। इस सीरीज की रिलीज के साथ ही उन्होंने इसके चौथे सीजन का एलान भी कर दिया है।