फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arbaaz Khan: अक्षय कुमार से पहले अरबाज खान को ऑफर हुई थी 'खिलाड़ी', अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 15 Feb 2024 09:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अरबाज खान ने एक बातचीत में खिलाड़ी और इसके निर्देशकों को लेकर दिलचस्प खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म पहले उनके पास आई थी, लेकिन कुछ वजहों से वे इसमें काम नहीं कर सके।
विज्ञापन
अक्षय कुमार, अरबाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। 90 के दशक से लेकर अब तक उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अभिनेता के करियर की सबसे पहली हिट फिल्म खिलाड़ी थी। अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद अभिनेता रातों रात फेमस हो गए थे। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि यह फिल्म अक्षय से पहले अरबाज खान को ऑफर हुई थी।

विज्ञापन

RRR: आरआरआर सिनेमैटोग्राफर सेंथिल कुमार की पत्नी का निधन, लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं रूही 

'खिलाड़ी' बनने वाले थे अरबाज
हाल ही में अरबाज खान ने एक बातचीत में खिलाड़ी और इसके निर्देशकों को लेकर दिलचस्प खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म पहले उनके पास आई थी, लेकिन कुछ वजहों से वे इसमें काम नहीं कर सके। इस प्रोजेक्ट का हिस्सा न बन पाने का कारण बताते हुए अभिनेता ने कहा कि उस समय उनकी एक अन्य निर्देशक के साथ काम करने को लेकर कमिटमेंट थी, जिसकी वजह से वे खिलाड़ी में काम नहीं कर सके। हालांकि, जिस फिल्म के लिए उन्होंने खिलाड़ी को रिजेक्ट किया था वो फिल्म भी नहीं बन सकी। 
विज्ञापन

दरार से की बॉलीवुड में एंट्री
इस फिल्म में भले ही अरबाज काम नहीं कर सके, लेकिन अब्बास-,मस्तान के जहन में वे इसके बाद भी रहे। यही वजह है कि खिलाड़ी के बाद उन्होंने अरबाज को दरार ऑफर की और इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। अरबाज ने खुलासा किया कि खिलाड़ी के बाद उसी टीम ने दरार के लिए उनसे संपर्क किया। उन्होंने फिल्म के लिए एक लाख रुपये का साइनिंग अमाउंट मिलने का भी जिक्र किया। अभिनेता ने कहा कि फिल्म के पेमेंट से ज्यादा उनका घ्यान अवसर पर था। अरबाज की निजी जिंदगी की बात करें तो हाल ही में उन्होंने दूसरी शादी रचाई है। मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ दिसंबर महीने में उन्होंने निकाह किया है।
Kriti Sanon: क्या जी.वन और सिफरा पर्दे पर दिखेंगे साथ? फैन के सवाल पर कृति सेनन ने दिया मजेदार जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें