बी-टाउन की नई नवेली जोड़ी अरबाज खान और शूरा खान अपने निकाह के बाद से ही चर्चा में हैं। अरबाज खान ने 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से निकाह कर फैंस को चौंका दिया था। अब शादी के एक हफ्ते के बाद अरबाज की पत्नी ने शूरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अरबाज उन्हें शादी के लिए प्रपोज करते दिख रहे हैं। इस खूबसूरत वीडियो में अरबाज के बेटे और परिवार के भी कुछ सदस्य नजर आ रहे हैं।