फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Chopra: परिणीति ने खास अंदाज में मां को दी जन्मदिन की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये प्यारा मैसेज

Sun, 31 Dec 2023 01:01 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

परिणीति ने अपनी मां रीना चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने मां के साथ अपनी सगाई की एक तस्वीर भी साझा की। 
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा और रीना चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री कुछ महीने पहले ही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। रविवार को परिणीति ने अपनी मां रीना चोपड़ा का जन्मदिन मनाया। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने मां के साथ अपनी सगाई की एक तस्वीर भी साझा की। 

विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा, रीना चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति ने सगाई की तस्वीर की शेयर
परिणीति ने अपनी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "दुनिया की सबसे बेहतरीन महिला को जन्मदिन की शुभकामनाएं।' इस तस्वीर वे अपनी सगाई के ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं, उनकी मां ने सफेद रंग साड़ी पहन रखी है। परिणीति ने अपनी सगाई में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन फुल स्लीव टर्टल नेक सूट में नजर आईं थी। खुले बालों और बड़े ईयररिंग्स के साथ उन्होंने मांग टीका भी पहन रखा था, जिसमें वे बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। 
Dunki: गीतकार जावेद अख्तर ने रचा इतिहास, 'डंकी' के एक गाने के लिए ली इतनी मोटी रकम

सितंबर में शादी के बंधन में बंधी परिणीति
गौरतलब है कि परिणीति की सगाई राघव चड्ढा से 13 मई को नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी। इसके बाद 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में इंडस्ट्री के कई जानी-मान हस्तियां और राजनेता शामिल हुए थें।
Fighter: 'फाइटर' के गानों के लिए क्रेडिट न मिलने से निराश थे कोरियोग्राफर, ऋतिक रोशन ने उठाया बड़ा कदम
विज्ञापन

फिल्म 'चमकिला' में आएंगी नजर
फिलहाल परिणीति अपनी अपकमिंग फिल्म 'चमकीला' में वयस्त हैं। इस फिल्म वे दिलजीत दोसांझ के साथ मुख्य भूमिका में हैं, जिसे इम्तियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की कहानी दो पंजाबी लोकप्रिय गायक अमरजोत कौर और अमर सिंह चमकीला के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसमें परिणीति अमरजोत और दिलजीत चमकीला के किरदार में नजर आएंगे। 
Jamal Kudu: सलमान खान ने धर्मेद्र के साथ 'जमाल कुडू' पर किया शानदार डांस, वीडियो हुआ वायरल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें