बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जल्द ही यह फिल्म रिलीज होने वाली है और कार्तिक जोर-शोर से फिल्म को प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। वहीं, अब कार्तिक आर्यन को सारा अली खान के साथ स्पॉट किया गया, जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को बिना टैग किए उदयपुर में होने की स्टोरी साझा की थी, जिससे लग रहा है कि दोनों उदयपुर में ही मिले हैं।
दरअसल, सारा अली खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उदयपुर की दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया था। एक उस होटल की तस्वीर थी जिसमें वह ठहरी हुई थीं, तो दूसरी में उनकी राजस्थानी थाली की झलक थी। वहीं, बुधवार को कार्तिक ने उदयपुर में झील के किनारे की एक तस्वीर साझा की। इसके बाद उन्होंने अपना चेहरा दिखाए बिना नाव की सवारी का एक और छोटा वीडियो साझा किया था।
Sridevi Biography: फैंस के लिए खुशखबरी, बोनी कपूर ने 'श्रीदेवी- द लाइफ ऑफ ए लीजेंड' की रिलीज का किया एलान
सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। पहली तस्वीर में सारा के साथ नजर आ रहे कार्तिक का चेहरा पूरा नहीं दिखाई दे रहा है, तो दूसरे में दोनों बात करते नजर आ रहे हैं। जहां कार्तिक चेक शर्ट में नजर आ रहे हैं, वहीं सारा सफेद क्रॉप टॉप और ब्लैक टाइट्स में नजर आ रही हैं। दोनों किसी बातचीत में खोए हुए नजर आ रहे हैं।
दोनों की ये तस्वीर देखने के बाद फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सार्तिक की जोड़ी जादुई है, अगर दोनों एक साथ वापस आ जाते हैं तो कोई भी जोड़ी उनका मुकाबला नहीं कर सकती है', तो दूसरे ने लिखा, 'ऐसा महसूस हो रहा है कि कुछ भी नहीं बदला है, बिल्कुल पुरानी तरह की वाइब्स रही हैं। दोनों का आई कॉन्टेक्ट।'
Box Office Report: 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करने से महज इतनी दूर 'पठान', साउथ की फिल्मों का ऐसा रहा हाल
बता दें कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान 2020 में आई इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को फैंस ने भी काफी पसंद किया था और कहा जाता है कि कुछ समय के लिए वे डेटिंग कर रहे थे। 'कॉफी विद करण' सीजन 7 के दौरान करण जौहर ने पुष्टि की थी कि दोनों वास्तव में डेटिंग कर रहे थे और उनका ब्रेकअप हो गया।
Nadira: बोल्ड किरदारों से नादिरा ने बटोरी थीं सुर्खियां, एक सिगरेट की वजह से बदल गई थी जिंदगी