अनुपम खेर ने बेटे सिकंदर खेर को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। अनुपम ने सिकंदर की इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की और उनको बर्थडे विश किया। अभिनेता ने बेटे के लिए एक विशेष संदेश भी लिखा। गौरतलब है कि सिकंदर, अनुपम खेर को 'खेर साब' बुलाते हैं। इस बेहद पुरानी तस्वीर में अनपुम, उनकी पत्नी किरण खेर और सिकंदर खेर हैं। यह एक पारिवारिक फोटो है। अनुपम खेर ने लिखा कि उन्होंने अपने बेटे से बहुत कुछ सीखा है।
फोटो में किरण और अनुपम खेर बैठे हुए हैं और सिकंदर खेर उनके पीछे खड़े हैं। सभी कैमरे की तरफ देखकर मुस्करा रहे हैं। अनुपम ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो प्रिय सिकंदरखेर! भगवान आपको लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे। आपके साथ बड़ा होना अद्भुत रहा है। मैं अक्सर स्वीकार नहीं करता, लेकिन मैंने आपसे बहुत- सी चीजें सीखी हैं। मुझे आप पर गर्व है। जिस तरह से आप एक अभिनेता के रूप में अपनी पसंद बना रहे हैं। आपका साल शानदार रहे। आशीर्वाद!"