सतीश कौशिक के निधन के 10 दिन बाद उनके घर पर प्रेयर मीट रखी गई थी। जहां पर कई सितारे शामिल हुए थे। इस दौरान अनुपम खेर ने लोगों से आग्रह किया है कि वह उनकी मौत पर अफवाहों को बंद करें।
बॉलीवुड के दिवंगत कलाकार और निर्माता सतीश कौशिक का नौ मार्च को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम सा छा गया था। वहीं 10 दिन के बाद अभिनेता के घर पर उनकी प्रेयर मीट में कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। इस दौरान सतीश कौशिक के सबसे करीबी दोस्त एक्टर अनुपम खेर भी वहां पहुंचे थे। प्रेयर मीट के दौरान अनुपम खेर ने मीडिया से बातचीत की थी। उन्होंने सतीश कौशिक को सम्मान और सुकून से जाने देने के लिए लोगों से आग्रह किया है।