अनुपम खेर ने कहा अफवाहों को बंद करें
अनुपम खेर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने इसमें कहा है कि मैं सतीश की एक तस्वीर ढूंढने की कोशिश कर रहा हूं, जिसमें वह मुस्कुरा नहीं रहा है। मुझे वह अभी तक नहीं मिली है। आप लोग प्रेस से हैं अगर आपको मिल जाए तो मुझे जरूर भेजना। साथ ही बीते दिनों से सतीश कौशिक की मौत पर चली आ रही अटकलों को लेकर अनुपम खेर ने कहा कि मुझे लगता है कि हमें उस इंसान को गरिमापूर्ण तरीके से जाने देना चाहिए और यह अटकलें नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि उसने एक सम्मान से भरा हुए जीवन को जिया है। उन्हें प्यार से जाने दीजिए। इन सभी अफवाहों को खत्म करना जरूरी है। आज इस पूजा के साथ सभी अफवाहों को खत्म करें। धन्यवाद।
Anubhav Sinha: जब इंडस्ट्री में शाहरुख को फिसड्डी साबित करने की दिखी होड़, अनुभव सिन्हा ने याद किया वह किस्सा
कई सितारो ने की शिरकत
दिवंगत एक्टर की प्रेयर मीट के दौरान सतीश कौशिक की पत्नी शशि, उनकी बेटी वंशिका और अनुपम खेर मौजूद थे। इस प्रेयर मीट में कई सितारे पहुंचे थे, जिसमे से तनिष्ठा चटर्जी, विद्या बालन, गुलशन ग्रोवर, मनीष पॉल, पद्मिनी कोल्हापुरी, तन्वी आजमी, जैकी श्रॉफ, पंकज कपूर, सुप्रिया पाठक और मौसमी चटर्जी, निर्माता बोनी कपूर आदि शामिल थे।
धर्म की बेड़ियां तोड़ ये मुस्लिम सितारे मनाते हैं नवरात्रि