अक्षय कुमार ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर हिट फिल्में दी हैं। लेकिन साल 2022 उनके लिए कुछ अच्छा नहीं है। पिछले साल अभिनेता की लगभग सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं। वहीं आज से करीब 10 साल पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। जिसके बाद आज अनुपम खेर ने बीते दिनों को याद किया है। सिर्फ इतना ही नहीं अनुपम खेर ने इस फिल्म के सीक्वल की मांग की है, जिस पर अक्षय कुमार ने प्रतिक्रिया दी है।
स्पेशल 26 के सीक्वल की मांग
अक्षय कुमार की इस फिल्म को रिलीज हुए करीब 10 साल का समय बीच चुका है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा अनुपम खेर और मनोज बाजपेयी भी थे। स्पेशल 26 का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। यह फिल्म 1987 में हुए ओपेरा कांड पर आधारित है। इस फिल्म को लेकर अनुपम खेर ने अब एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने सिक्वल बनाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार को भी टैग किया है।
इसे भी पढ़ें- Sid-Kiara Box Office: सिद्धार्थ या कियारा, किसने फिल्मों के कलेक्शन में मारी बाजी, सच्चाई उड़ा देगी होश
अनुपम खेर ने किया ट्वीट
अनुपम खेर ने लिखा है- 'आज हमारी फिल्म स्पेशल 26 को रिलीज हुए 10 साल हो गए। मैंने हमारे होनहार डायरेक्टर नीरज पांडे से कितनी बार कहा कि वह इसका दूसरा भाग बनाएं पर अब आप ही बताएं स्पेशल 26 का सीक्वल बनना चाहिए कि नहीं'। इसके साथ उन्होंने अक्षय कुमार को टैग किया।
अक्षय कुमार ने दिया जवाब
अक्षय कुमार ने इसके जवाब में लिखा, मैं तैयार हूं अगर स्क्रिप्ट तैयार है तो असली पावर स्क्रिप्ट में होती है।' दरअसल उन्होंने फिल्म का एक डायलॉग भी लिखा किया है। इसमें कहा गया है, 'असली पावर दिल में होती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी 24 फरवरी को रिलीज होगी।