फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi-Adil: न्यायिक हिरासत में भेजे गए राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी, एक्ट्रेस ने कराई थी एफआईआर

Wed, 08 Feb 2023 04:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आदिल और राखी - फोटो : social media
विज्ञापन

राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी खान को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बता दें कि राखी ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आदिल को गिरफ्तार किया गया था। अब अंधेरी कोर्ट ने आदिल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। खबरों के मुताबिक आदिल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन

राखी सावंत ने जब से अपनी शादी की बात सार्वजनिक की है, तभी से उनकी शादीशुदा जिंदगी में उठा-पटक चल रही है। पहले राखी के पति आदिल दुर्रानी खान इस शादी से ही इनकार कर रहे थे। राखी ने बाकायदा मीडिया के सामने आकर शादी के सबूत पेश किए। काफी इनकार के बाद आदिल ने आखिर शादी की बात कुबूल की। कुछ दिन सब ठीक रहा, लेकिन फिर राखी की जिंदगी में तूफान आ गया। आखिर, राखी ने अपने पति के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज कराई थी। 
Sidharth Kiara Wedding: शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सिड-कियारा, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया सिंदूर
विज्ञापन


राखी ने आदिल पर आरोप लगाया था कि आदिल ने उनसे पैसा और ज्वैलरी छीन लिए हैं। इसके बाद आदिल दुर्रानी को मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आदिल पर धारा 406 और 420 लगाई थीं। आज आदिल दुर्रानी को अंधेरी कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

Rakhi-Adil: न्यायिक हिरासत में भेजे गए राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी, एक्ट्रेस ने कराई थी एफआईआर

बता दें कि राखी सावंत ने बताया था कि जब वह बिग बॉस मराठी में बतौर प्रतिभागी गई थीं, तो उनके पीठ पीछे पति आदिल ने उनके पैसों का दुरुपयोग किया। इतना ही नहीं राखी का कहना है कि उन्होंने राखी से पैसा और गहने भी छीन लिए हैं। राखी सावंत ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उन्होंने आदिल से मां का ख्याल रखने को कहा थाा, लेकिन राखी की गैरमौजूदगी में उन्होंने ये सब किया। बता दें कि लंबे समय तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद 29 जनवरी को राखी सावंत की मां का निधन हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें