अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी की लोकप्रिय गायिका हैं। उनके गानों को दर्शक खूब पसंद करते हैं। अंतरा के गाने धमाल मचा देते हैं। उनका नया गाना ‘भतार करे मालिस’ रिलीज हो गया है। इस गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। यह गाना डेढ़ लाख से ज्यादा देखा जा चुका है। यह रोमांटिक गाना है, जो कि रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
‘भतार करे मालिस’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। गाने में दोनों कलाकारों के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने को भव्य तरीके से फिल्माया गया है और इसे लोगों का खूब प्यार भी मिल रहा है। 'भतार करे मालिस' गाने के बोल अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं। जबकि संगीत रौशन सिंह ने दिया है। यह अब तक का सबसे अलग गाना है, जो कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अंतरा सिंह प्रियंका की आवाज में यह गाना बेहद ही प्यारा लग रहा है। इस गाने को पवन पीसी ने डायरेक्ट किया है।