अंशुला कपूर पिछले काफी समय से रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं। शुरुआत में इस कपल ने अपने रिश्ते को काफी छुपाने की कोशिश की थी, लेकिन इस मामले में यह नाकाम रहे। इस बीच अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर के बर्थडे पर रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रोहन और अंशुला एक-दूसरे को किस करते भी नजर आ रहे हैं।
अंशुला कपूर, रोहन ठक्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर रोहन संग पूरी 10 तस्वीरे साझा की है। हर फोटो में ये कपल अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहा है और कैप्शन में लिखा, मेरे मुस्कुराने की सबसे बड़ी वजह को जन्मदिन मुबारक हो। मुझे हर दिन प्यार का एहसास कराने के लिए धन्यवाद। मेरे अच्छे दिनों को अद्भुत दिनों में बदलने के लिए धन्यवाद। वादा करो कि मुझे सबसे घटिया चुटकुलों पर भी हमेशा ऐसे ही हंसते रहोगे।
बता दें, रोहन एक स्क्रीनराइटर हैं। रोहन ने बॉलीवुड फिल्मों में तो काम नहीं किया है, लेकिन वो कुछ भाषाओं में स्क्रीनराइटर के तौर पर प्रोजेक्ट्स कर चुके हैं। खबरों की माने तो बीते साल से दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और इनके रिश्ते से कपूर परिवार भी काफी खुश हैं।
यह भी पढ़ें: करण जौहर को अनफॉलो करना चाहती हैं करीना कपूर खान, वजह बनी निर्देशक की पाउट सेल्फी