हाल ही में वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अंजली अरोड़ा पहले तो केदारनाथ गईं। जहां उन्होंने आराम से दर्शन किए। वे केदारनाथ में रुकीं तस्वीरे में देखा जा सकता है कि अंजली लाल रंग की जैकेट पहने नजर आ रही हैं उन्होंने ब्लैक कलर की जींस पहनी हुई है। माथे पर टीका लगाए अंजली हाथ जोड़े खड़ी नजर आ रही हैं।
वहीं दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि अंजली अरोड़ा बद्रीनाथ गई हैं। काली रंग की जैकेट पहनी हुई हैं। गले में मफलर लपेटे हुई हैं। तीसरी तस्वीर गंगोत्री धाम की है। और चौथी तस्वीर यमुनोत्री धाम की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया है कि अंजली अरोड़ा ने 22 साल की उम्र में चार धाम की यात्रा पूरी कर ली है। बता दें कि इस तस्वीर पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।
वैसे अंजलि अरोड़ा अक्सर मंदिर दर्शन के लिए जाती रहती हैं। दिवाली के मौके पर भी उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी थीं। साथ ही कैप्शन में लिखा था- 'गर्व से हिंदू।' हालांकि ये बातें कुछ लोगों को पसंद नहीं आई थीं। एक्ट्रेस को अनफॉलो करने की बात कह दी थी। वहीं, नए घर के मंदिर से भी एक नया वीडियो बनाया था। जहां वह भगवान राम परिवार की प्रतिमा रखती हुई नजर आई थीं। कैप्शन लिखा था, 'मेरे नए अरोड़ा हाउस का पहला वीडियो।'