फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anirudh Ravichander: शाहरुख खान की हिंदी फिल्म में गाना कंपोज करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर, 'किंग' की ओर इशारा?

Fri, 11 Oct 2024 04:40 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर ने शाहरुख खान को लेकर कुछ बातें कही हैं। अनिरुद्ध ने कहा वह शाहरुख खान की एक हिंदी फिल्म के लिए गाना कंपोज करने वाले हैं। इस बात का इशारा प्रशंसकों को 'किंग' की ओर लग रहा है।
विज्ञापन
शाहरुख खान- अनिरुद्ध रविचंदर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर ने शाहरुख खान की आगामी फिल्म में अपने काम को लेकर खुलासा किया है। अनिरुद्ध रविचंदर ने कहा वह शाहरुख खान की एक हिंदी फिल्म के लिए गाना कंपोज करने वाले हैं, तो क्या ये इशारा फिल्म 'किंग' की ओर है। अनिरुद्ध रविचंदर ने 'वेट्टैयन' फिल्म में भी गाने कंपोज किए हैं। उन्होंने बताया कि वह पहली बार शाहरुख के लिए जवान में काम कर चुके हैं। ये फिल्म काफी हिट हुई थी। इस घोषणा के बाद से शाहरुख खान के प्रशंसकों में उत्साह और भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

अनिरुद्ध रविचंदर - फोटो : इंस्टाग्राम @anirudhofficial
शाहरुख के लिए गाना कंपोज करेंगे अनिरुद्ध
अनिरुद्ध ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर बात की। उन्होंने कहा, अब, हमारी एक तेलुगू फिल्म 27 तारीख को रिलीज हुई और वेट्टैयन 10 तारीख को। मुझे लगता है कि पोंगल अजीत की फिल्म होगी, जो विदा मुयार्ची है। हमारे पास 'कुली' है और फिर शाहरुख सर की हिंदी फिल्म है और भी बहुत कुछ है, लेकिन मैं इसका जिक्र नहीं करना चाहता क्योंकि फिर मैं बाद में परेशान हो जाऊंगा। अगले 10 महीनों में लगभग 50 गाने दिए जाने हैं। गुड लक टू मी'। 

Singham Again: 'सिंघम' फ्रेंचाइजी के फैंस को मिलेगा दोगुना तोहफा, इस दिन दोबारा रिलीज होने वाली है 'सिंघम'

सुहाना खान-शाहरुख खान, किंग - फोटो : सोशल मीडिया
थ्रिलर फिल्म है 'किंग'
शाहरुख अगली बार सुजॉय घोष की 'किंग' में बेटी सुहाना खान और अभिषेक बच्चन के साथ दिखाई देंगे। किंग एक हाई-एनर्जी एक्शन थ्रिलर है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं। शाहरुख खान के प्रशंसक इस फिल्म को लेकर काफी खुश और उत्साहित हैं।

Kangana Ranaut: क्या 'इमरजेंसी' पर चली सेंसर की कैंची से नाराज हैं कंगना रनौत? क्रिप्टिक पोस्ट में छलका दर्द

विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
नवंबर में शुरू हो सकती है शूटिंग
'किंग' सुहाना की पहली बड़ी फिल्म होगी, जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले सुहाना, जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आई थीं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। वहीं 'किंग' के जरिए सुहाना पहली बार पिता शाहरुख के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। इस साल नवंबर में इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें