सुपरस्टार अमिताभ बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस लगातार उन्हें अपने-अपने तरीकों से बधाइयां दे रहे हैं। देश ही नहीं विदेश में भी बिग के प्रशंसक मौजूद हैं। वे भी खास अंदाज में अपने पसंदीदा कलाकार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। पोलैंड के व्रोकला शहर से भी उन्हें एक भावनात्मक और अनूठा तोहफा मिला है।
युवा संगीतकारों ने दिया तोहफा
दरअसल, युवा संगीतकारों ने बिग बी के पिता हरिवंश राय बच्चन की सबसे मशहूर कृतियों में से एक मधुशाला की धुन पर वायलिन बजाया है, जिससे अभिनेता अभिभूत हो गए। शुक्रवार (11 अक्तूबर) को बिग बी ने अपने विदेशी फैंस का सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा करते हुए एक लंबा नोट लिखा है। इसमें उन्होंने इस खास तोहफे के लिए आभार भी व्यक्त किया है।
अभिभूत हुए बिग बी
अमिताभ बच्चन ने लिखा, "जन्मदिन... और यह जानने का एक और दिन कि उस समय का जश्न आज के समय से कितना अलग है।" उन्होंने आगे कहा, "व्रोकला ने उन्हे उनकी पिछली यात्रा के दौरान अपना राजदूत घोषित किया था। यह साहित्य का शहर भी है और उन्होंने अपने मुख्य चौराहे पर बाबूजी की एक प्रतिमा रखी है...उन्होंने बाबूजी को इस प्रतिमा से सम्मानित किया है... उन्होंने बाबूजी के नाम पर एक चौक-सड़क का नाम हरिवंश राय बच्चन स्ट्रीट चौक भी रखा है।"
उपहार से निःशब्द हुए अमिताभ
बिग बी ने आगे लिखा, "इस खास दिन पर शहर की ओर से मुझे एक बहुत ही प्यार उपहार भेजा गया है...युवा संगीतकारों ने बाबूजी की मधुशाला के सम्मान में वायलिन बजाया है, जिस धुन पर उन्होंने इसे गाया था .. शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर .. यह उनका एक बहुत ही विनम्र और अभिभूत कर देने वाला अंदाज है .. मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।"
वेट्टैयन में किया है काम
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में बिग की फिल्म वेट्टैयन रिलीज हुई है। इस फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म हम के बाद दोनों सितारे एक साथ बड़े पर्दे पर इस फिल्म के जरिए नजर आए हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है।
Meera Chopra: कंगना के राजनीति में आने के फैसले से खुश हैं मीरा चोपड़ा, बोलीं- मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं