फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: एसएस राजामौली के पैर छूने पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर, लोग बोले- इसको मूवी चाहिए, स्क्रिप्ट मांग रहा है

Tue, 28 Nov 2023 01:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता बटोरी है। 'एनिमल' टीम ने हाल ही में हैदराबाद में एक भव्य प्री-रिलीज के लिए एक इवेंट का आयोजन किया था, जिसमें अभिनेता को निर्देशक एसएस राजामौली के पैर छूते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
रणबीर कपूर और एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में अपने अभिनय और स्टाइल से फैंस के दिलों में राज करने वाले रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस अभिनेता की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता बटोरी है। 'एनिमल' टीम ने हाल ही में हैदराबाद में एक भव्य प्री-रिलीज के लिए एक इवेंट का आयोजन किया था, जिसमें अभिनेता को निर्देशक एसएस राजामौली के पैर छूते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


एस एस राजामौली के पैर छूने पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर
सोशल मीडिया पर एनिमल की प्री-रिलीज इवेंट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता रणबीर कपूर को निर्देशक एसएस राजामौली के पैर छूते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को वायरल होते ही रणबीर कपूर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। वीडियो में आगे फिर डायरेक्टर ने उन्हें गले लगाया। इस वीडियो को देखने के बाद कई फैंस तो अभिनेता के सपोर्ट में उतरे हैं, लेकिन कई लोग उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका भी नहीं छोड़ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने रणबीर की तारीफ करते हुए लिखा है कि रणबीर को बड़ों का सम्मान करना आता है। दूसरे यूजर ने लिखा, 'रणबीर हीरो होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं।' वहीं, कई लोगों ने अभिनेता को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'पैसों के लिए ये लोग कुछ भी करेंगे।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसको मूवी चाहिए, स्क्रिप्ट मांग रहा है।' एक और यूजर ने लिखा, 'उनको अपने मतलब के लोगों का सम्मान करना अच्छे से आता है।'
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' का मुकाबला विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' से होगा। अब देखना है कि दोनों फिल्मों के क्लैश से इसकी कमाई पर कैसा असर होता है।
विज्ञापन


Vidya Balan: विद्या को मिली थी सिल्क स्मिता का किरदार न निभाने चेतावनी, अभिनेत्री ने 12 साल बाद किया खुलासा


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें