बीते वर्ष दिसंबर में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। कमाई के साथ-साथ इस फिल्म ने कई नए रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। फिल्म के कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई गई। आलोचनाएं हुईं, इसके बीच फिल्म देखने वालों की भीड़ भी सिनेमाघरों में जुटती रही। फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है और यहां भी इसे दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया है। आलम यह है कि ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म की झोली में रिकॉर्ड आया है। महज तीन दिनों में इस फिल्म को दो करोड़ 80 लाख घंटे देखा गया।