तृप्ति डिमरी इन दिनों फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। रणबीर कपूर की 'एनिमल' में 'जोया' का किरदार निभाकर तृप्ति ने अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। फिल्म के सुपरहिट होने के बाद तृप्ति इंस्टाग्राम पर दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री बन गईं। 'एनिमल' फिल्म में तृप्ति डिमरी एक छोटे से किरदार में नजर आईं, बावजूद इसके फिल्म में उनके किरदार 'जोया' को जिस तरह से दर्शक पसंद कर रहे हैं, उसकी कल्पना भी तृप्ति ने कभी नहीं की थी। फिल्म की रिलीज के बाद तृप्ति को 'नेशनल क्रश' और 'भाभी 2' कहकर बुलाया जा रहा है। फिल्म की सफलता के बाद अभिनेत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी फॉलोवर्स की संख्या काफी बढ़ रही है। अब इस पर तृप्ति ने प्रतिक्रिया दी है।