बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने रविवार को अपनी दो बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने भावनात्मक पोस्ट लिखकर सोनम और रिया के साथ तस्वीर शेयर की। गौरतलब है कि सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से शादी की है और लंदन में रहती हैं। वहीं, रिया कपूर ने हाल ही में करण बुलानी से शादी की और अपने पैतृक घर को छोड़ दिया। अनिल कपूर ने रिया और सोनम कपूर की पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, मैं आप दोनों को हर रोज याद करता हूं.. लेकिन शायद आज थोड़ा अतिरिक्त !! इस पोस्ट में अनिल कपूर ने सोनम कपूर और रिया कपूर को टैग किया है। दोनों की बचपन की एक तस्वीर में सोनम बर्थडे पार्टी में रिया को केक खिलाते हुए दिख रही हैं। फोटो में रिया और सोनम के अन्य दोस्त भी नजर आ रहे हैं। दोनों ही बहनों ने फ्रॉक पहन रखा है।