बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय और भावना पांडे की बेटी अनन्या पांडे का आज जन्मदिन है। बता दें अनन्या जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। अनन्या अपकमिंग फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर टू' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। अनन्या फिल्मों में आने से पहले ही अपनी स्टाइल से अलग पहचान बना चू्की हैं। सोशल मीडिया पर अनन्या अपने नये-नये लुक के साथ एक्टिव रहती हैं, जिसे देखते हुए अभी से इनकी फैन फॉलोइंग अन्य स्टार किड के मुकाबले ज्यादा है।
खबर है कि अनन्या अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। अनन्या अपने जन्मदिन पर बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है। आज मेरा जन्मदिन है और आज का दिन मेरा है। आगे उन्होंने बताया हैं आज के दिन को खास मेरी मां ने मेरी सबसे पसंदीदा चीज देकर बनाया है। आपको बता दें अनन्या की मम्मी उन्हें गिफ्ट में पप्पी दी हैं, जिसे मिलने के बाद इनकी खुशियों में और भी चार चांद लग गए हैं।
दरअसल अनन्या ने अपनी स्कूलिंग मुबंई के धीरू भाई अंबानी स्कूल से की है। इन्हें फैशन और नई-नई चीजों का बहुत शौक है। शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान इनकी बेस्ट फ्रेंड है तो वहीं संजय कपूर की बेटी सनाया कपूर से भी इनकी अच्छी दोस्ती है।
अनन्या को अपनी लाइफ को खुलकर जीने की आदत है इन्हें अपने भाई बहन और रिश्तेदारों के साथ भी समय बिताना अच्छा लगता है। अनन्या बताती हैं कि मुझे एक्टिंग का बहुत शौक हैं। मैं एक सफल अभिनेत्री बनना चाहती हूं।