इस बार जब शेखर कपूर लंदन गए तो उन्हें मुबारकबाद सुनने को मिली। उन्हें यह देखकर फख्र महसूस हुआ कि दुनिया में हमारे देश भारत के नाम का डंका किस कदर बज रहा है। और कैसे पूरी दुनिया भारत को सलाम कर रही है।
शेखर कपूर एक बेहतरीन फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। अब हाल ही में जब शेखर कपूर लंदन पहुंचे तो वहां उनके साथ जो वाकया हुआ उसे सुनने के बाद तो किसी का भी सीना गर्व से चौड़ा होना तय है। दरअसल इस बार जब शेखर कपूर लंदन गए तो उन्हें मुबारकबाद सुनने को मिली। उन्हें यह देखकर फख्र महसूस हुआ कि दुनिया में हमारे देश भारत के नाम का डंका किस कदर बज रहा है। और कैसे पूरी दुनिया भारत को सलाम कर रही है।
विज्ञापन
आव्रजन अधिकारी ने कही दिल छूने वाली बात
ब्रिटेन की यात्रा पर गए फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने लंदन में आव्रजन अधिकारी के साथ बातचीत का एक प्यारा किस्सा साझा किया और बताया कि कैसे उन्होंने भारत की चंद्रयान-3 की सफलता के लिए फिल्म निर्माता को बधाई दी। एक्स (ट्विटर) पर मिस्टर इंडिया निर्देशक ने अपने भारतीय पासपोर्ट की एक तस्वीर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'लंदन में आव्रजन अधिकारी का आज सवाल यह नहीं था कि आप कितने समय तक रह रहे हैं, सर...बल्कि उन्होंने कहा बधाई हो सर, आपकी मून लैंडिंग के लिए।' सर बात सुनने के बाद तो गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है।
जब दुनिया का सिरमौर बना भारत
बता दें कि भारत ने 23 अगस्त को चांद की सतह पर कदम रखकर इतिहास रच दिया था। चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिग की। इसरो ने चंद्रयान-3 को 14 जुलाई 2023 में लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के बाद यह पृथ्वी और चंद्रमा के चक्कर लगाता हुआ 23 अगस्त को चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल रहा था। इस तरह भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया, जिसने चांद के साउथ पोल पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की। वहीं हमारा देश दुनिया के चौथा ऐसा देश है, जो सॉफ्ट लैंडिंग में एक्सपर्ट माने जाते हैं।