फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganapath: 'गणपत' के लिए बना अमिताभ बच्चन के इस मशहूर गाने का रीमेक, आइकॉनिक सॉन्ग पर जमकर थिरकेंगे टाइगर-कृति

Tue, 19 Sep 2023 02:14 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'गणपत' के पोस्टर के बाद अब फिल्म से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है, जो इसके गाने को लेकर है। फिल्म में अमिताभ बच्चन का एक मशहूर गाने का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
गणपत - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म 'गणपत' की घोषणा के बाद से ही इसका क्रेज फैंस के बीच देखने को मिल रहा है। सोमवार को बहुप्रतीक्षित फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया गया, जिसमें टाइगर श्रॉफ दमदार खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं। नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया गया। अब फिल्म से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है, जो इसके गाने को लेकर है। फिल्म में अमिताभ बच्चन का एक मशहूर गाने का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन

याराना फिल्म के गाने का रीमेक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'गणपत' के निर्माताओं ने 1981 में आई फिल्म 'याराना' से अमिताभ बच्चन के प्रतिष्ठित गाने 'सारा जमाना' को फिर से बनाया है। मेकर्स ने फिल्म में एक अहम मोड़ पर इसका इस्तेमाल किया है। फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले इस गाने को लॉन्च किया जाएगा। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं। अब देखना यह है कि क्या वह भी गाने में नजर आएंगे?

Gadar 2 Biggest Hindi Film: तारा सिंह की पठान पर बढ़त जारी, नंबर वन हिंदी फिल्म बनने में बस इतना फासला

फिल्म का नया पोस्टर
गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले बीते सोमवार को टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'गणपत' के पोस्टर को पांच भाषाओं में रिलीज किया था। आधिकारिक पोस्टर में टाइगर श्रॉफ का खास अंदाज देखने को मिला। अभिनेता ने पोस्टर को साझा करते हुए कैप्शन लिखा, “उसको कोई क्या रोकेगा, जब बप्पा का है उसके हाथ। आ रहा है गणपत, करने एक नई दुनिया की शुरुआत। 'गणपत' इस दशहरा, 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में।"

Katrina-Vicky: विक्की कौशल की महिला फैंस पर कैसी होती है कटरीना की प्रतिक्रिया, एक्टर ने किया खुलासा
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के मुख्य नायक गणपत के दृढ़ संकल्प की एक कहानी को फिल्म दर्शाएगी। निर्देशक विकास बहल के जरिए निर्देशित इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और हिमांशु जयकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 'गणपत' 20 अक्तूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता अगले कुछ हफ्तों में 'सारा जमाना' के रीक्रिएटेड संस्करण सहित फिल्म के ट्रेलर और गाने जारी करेंगे।

Atlee: शाहरुख खान के बाद अब एक और खान स्टार संग फिल्म बनाएंगे एटली? अच्छी स्क्रिप्ट का है इंतजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें