फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन करेंगे भारत-पाकिस्तान मैच में कमेंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
महानायक अमिताभ बच्चन विश्व कप क्रिकेट मैचों में इस दफ़ा कमेंट्री करने जा रहें हैं। वो भारत और पाकिस्तान खेले जाने वाले मैच की कमेंट्री करेंगे।
विज्ञापन


साल 1982 में आई फ़िल्म 'नमक हलाल' में भी अमिताभ बच्चन एक सीन में कमेंट्री कर चुके हैं। लेकिन क्रिकेट के प्रति प्यार नहीं बल्कि अपनी फ़िल्म 'शमिताभ' के प्रमोशन के लिए अमिताभ ऐसा कर रहे हैं। 15 फ़रवरी को ये मैच खेला जाएगा। उस समय अमिताभ बच्चन कपिल देव और शोएब अख़्तर जैसे भूतपूर्व खिलाड़ियों के साथ कमेंट्री बॉक्स में होंगे।
विज्ञापन

क्रिकेट का सहारा लेंगे अमिताभ बच्चन

फिल्म शमिताभ के प्रोडक्शन टीम के मुताबिक़ भारत-पाकिस्तान मैच की लोकप्रियता को भुनाने का ये अच्छा तरीक़ा है। इस अनोखे प्रचार से अमिताभ बच्चन भी बेहद खुश हैं उनका कहना है कि सभी देश वासियो में क्रिकेट और सिनेमा को लेकर एक ही प्रकार की भावना होती है।

हालांकि हिंदी फिल्मो में हाथ आज़माने से पहले अमिताभ बच्चन आल इंडिया रेडियो में प्रस्तुतकर्ता बनना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने ऑडिशन भी दिया और वो फ़ेल भी हुए। लेकिन अब चार दशक के बाद अमिताभ बच्चन एक बार फिर माइक के पीछे जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें