शनिवार देर रात तीन बजे अभिनेत्री कंगना रणावत तब हैरान रह गईं जब किसी ने उनके घर का दरवाज़ा खटखटाया। हैरान-परेशान कंगना ने जब दरवाज़ा खोला तो सामने अभिनेत्री रेखा खड़ी थीं।
दरअसल शनिवार शाम हुए फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स में कंगना को फ़िल्म क्वीन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। कंगना अवॉर्ड समारोह में मौजूद नहीं थी तब उनकी तरफ़ से रेखा ने ये अवॉर्ड स्टेज पर जाकर लिया।