फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh bachchan: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अमिताभ बच्चन, जानें मुंबई में हैं कितने घर और गाड़ियां

Fri, 11 Oct 2024 12:11 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज यानी 11 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बिग बी के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनकी नेट वर्थ के बारे में। साथ ही बताते हैं कि मुंबई में बिग बी के कितने घर और गाड़ियां हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन आज 11 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी शो केबीसी में नजर आ रहे हैं। अमिताभ फिल्म 'वेट्टैयन' में भी नजर आ रहे हैं। फिल्म बिग बी के जन्मदिन के एक दिन पहले यानी 10 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। अमिताभ बच्चन की जिंदगी से जुड़ी कई सारी बातें प्रशंसक जानते हैं और अधिक जानने की इच्छा भी रखते हैं। इस उम्र में भी बिग बी वाकई शहंशाह की तरह जिंदगी बिताते हैं। आइए आपको बताते हैं, बिग बी की नेट वर्थ के बारे में।
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अमिताभ बच्चन
खबरों की मानें तो अभिनेता अमिताभ बच्चन के पास लगभग 3190 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। अमिताभ बच्चन के पास रोल्स रॉयस फैंटम, पोर्श केमैन एस और मर्सिडीज मेबैक एस560 जैसी महंगी गाड़ियां भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह अपनी जिंदगी में शहंशाह के ठाठ के साथ रहते हैं। बिग बी ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट निवेश से भी कमाई करते हैं।

Nayanthara: नयनतारा ने पति संग साझा की रोमांटिक तस्वीरें, फैंस बोले 'परफेक्ट कपल', तारीफ में कही ये बात

अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ के पास हैं कई घर
अमिताभ बच्चन के पास बहुत सारे घर हैं। उनकी इस लिस्ट में प्रतीक्षा, जनक, वत्सा और जलसा के पीछे एक और घर शामिल हैं। खबरों की मानें तो वत्सा को सिटीबैंक इंडिया को पट्टे पर दिया गया है। इसके साथ ही बिग बी ने मुंबई में सी फेसिंग अपार्टमेंट की 31 वीं मंजिल पर घर खरीदा है।

Bhool Bhulaiyaa 3: जानिए भूल भुलैया 3 में विद्या की मंजुलिका के रूप में कैसे हुई थी एंट्री, अनीस का खुलासा

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन और रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम @ amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन फिल्मों के लिए लेते हैं इतनी फीस
खबरों की मानें तो बिग बी अपनी फिल्मों के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिग बी ने ब्रह्मास्त्र में काम करने के लिए 8-10 करोड़ रुपये कमाए थे। बिग बी फिल्म 'वेट्टैयन' में भी नजर आ रहे हैं। प्रशंसकों के साथ बॉलीवुड सितारों की ओर से भी इस फिल्म की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें