फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: 'जलसा' के बाहर फैंस का सैलाब देख भावुक हुए बिग बी, पोस्ट साझा कर कही दिल की बात

Mon, 04 Dec 2023 11:24 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ दो तस्वीरें भी हैं। एक में अमिताभ बच्चन के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन एक नन्हे बच्चे की उंगली थामे चलते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक दूसरी तस्वीर में बिग बी से मिलने आए फैंस की भारी भीड़ दिख रही है। 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हर इतवार को अपने घर 'जलसा' के बाहर अपने प्रशंसकों से मिलते हैं। बिग बी का दीदार करने के लिए प्रशंसक भी शनिवार रात से ही उनके आवास के बाहर जुटने लगते हैं। हर बार की तरह इस इतवार भी बड़ी संख्या में अभिनेता को चाहने वाले जुटे। सर्दी के मौसम में फैंस का ये प्यार देख अमिताभ बच्चन भी भावुक हो उठे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पंक्तियां साझा कर अपने मन के विचार व्यक्त किए हैं।

विज्ञापन

Housefull 5: 'हाउसफुल 5' का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को लगा झटका, 2025 तक खिसकाई गई फिल्म की रिलीज डेट

अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर साझा किया पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ एक दो तस्वीरें भी हैं। एक में अमिताभ बच्चन के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन एक नन्हे बच्चे की उंगली थामे चलते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक दूसरी तस्वीर में बिग बी से मिलने आए फैंस की भारी भीड़ दिख रही है। तस्वीर में अमिताभ बच्चन सभी का अभिवादन करते दिख रहे हैं।
The Archies: अगस्त्य ने शाहरुख की लाडली को बताया गॉसिपिंग क्वीन, बोले- सुहाना से साझा नहीं करते कोई राज की बात

अमिताभ बच्चन फैंस से मिलते हुए
बिग बी ने लिखीं खूबसूरत लाइनें
इस पोस्ट के साथ बिग बी ने लिखा है, 'ताऊ, नाना को चली है पीढ़ी, देखने जलसा गेट पर, ये फाटक पर क्या गुल खिला है, देखें हम भी चलकर...ये भीड़ जमा क्यों होती है, आंखें चकित यूं घूरें, 'अम्मा गोदी', भागे भैया, 'नाना को दूर ही रक्खें'। अभिनेता की लिखी इन लाइनों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपने फैंस को देखकर वे किस कदर खुश हैं। 
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने पूछे ये सवाल
बिग बी के इस पोस्ट पर यूजर्स के खूब कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'चांद सी चमक, दिल रहे सदा दमक, दिव्य कीर्तिमान हो आप भारत की जान हो सर, आप महान हो। ये कुछ शब्द हमारी तरफ से आपके चरणों में समर्पित हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'आप कमाल हैं और उतनी ही कमाल लाइनें लिखी हैं'।, वहीं कुछ यूजर बिग बी से पूछ रहे हैं कि तस्वीर में अभिषेक बच्चन के साथ किसका बच्चा है'? बिग बी के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'कल्कि 2898 AD'उनकी आगामी फिल्म है।
Sushant Singh Rajput: मुकेश छाबड़ा ने सुशांत सिंह को बताया अति संवेदनशील, बोले- बहुत जल्दी परेशान हो जाते थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें