फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Bachchan: तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने किया खास पोस्ट, कमेंट सेक्शन पर टिकीं निगाहें

Tue, 13 Aug 2024 02:49 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच अभिनेता ने खास पोस्ट साझा कर कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है, जो नेटिजन्स का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है। 
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिषेक बच्चन इन दिनों काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलग-अलग शिरकत करने के बाद से ही उनकी शादी में परेशानी की खबरें आ रही हैं। अब, अभिषेक ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने अनुभव पर एक विशेष पोस्ट साझा की है। हालांकि, जूनियर बच्चन ने कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है, जिसने नेटिजनस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। 

अभिषेक बच्चन ने साझा किया खास पोस्ट 

अभिषेक बच्चन ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पेरिस ओलंपिक 2024 से जुड़ा एक वीडियो साझा किया। साथ ही अपने अनुभव को शेयर करते हुए बताया कि भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को एक्शन में देखना सोने पर सुहागा था। उन्होंने अपनी यात्रा की झलक पेश की, जिसमें स्टेडियम में भारतीय ध्वज थामे हुए, विजयी थ्रो के बाद नीरज चोपड़ा को गले लगाते हुए और एफिल टॉवर के कुछ विशेष शॉट्स और खेल के मुख्य आकर्षण की तस्वीरें शामिल थीं।

विज्ञापन



ओलंपिक के प्रति दिखा अभिनेता का जुनून 

वीडियो शेयर करते हुए अभिषेक ने कैप्शन में लिखा, 'ओमेगा के अपने दोस्तों के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 देखना अद्भुत था। हमने लगभग 18 वर्षों तक एक साथ काम किया है और विस्तार और टाइमकीपिंग पर उनके ध्यान ने मुझे हमेशा आश्चर्यचकित किया है।' अभिषेक ने आगे जोड़ा, 'पूरे शहर में और विशेषकर स्टेडियमों में ऊर्जा स्पष्ट थी और फिर हमारे अपने नीरज चोपड़ा को देखने का सम्मान पाना सोने पर सुहागा था। स्टेडियम में अपने प्यारे तिरंगे को देखना बहुत गर्व का क्षण था!!! ऐसा लगा...स्वर्ग।'

कमेंट सेक्शन पर टिकीं हर किसी की निगाहें

हालांकि, जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा वह यह है कि अभिनेता ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है। अभिनेता और ऐश्वर्या राय की निजी जिंदगी के बीच चल रही खटपट की अफवाहों के बीच ऐसा करना नेटिजन्स का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें अभिनेता शूजीत सरकार की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। हालांकि, अभी इसके शीर्षिक से पर्दा नहीं उठा है, लेकिन इसकी रिलीज डेट 15 नवंबर, 2024 बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें