फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी हैं हम: इन चीजों के शौकीन हैं शाम्भव पांडेय, यूं तय किया प्रयागराज से मुंबई तक का सफर

Thu, 04 Nov 2021 11:49 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाम्भव पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला हिंदी हैं हम की लघु फिल्म प्रतियोगिता में शाम्भव पांडेय की फिल्म 'किताबी कीड़ा' ने श्रेष्ठ श्रेणी में जगह बनाई। इसे साथ ही शाम्भव पांडेय ने एक लाख रुपये का इनाम जीता है।

विज्ञापन


इन चीजों के शौकीन हैं शाम्भव पांडेय

प्रयागराज में पले बढ़े शाम्भव लेखन, सम्भाषण और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में बहुत रुचि रखते हैं। वह यूपी से निकलकर पहले दिल्ली पहुंचे और फिर उन्होंने मुंबई की राह पकड़ ली। उन्होंने सबसे पहले एक विज्ञापन एजेंसी के आइडिएशन विभाग में विज्ञापन लिखे। 

अब हैं फ्रीलांस कंटेंट क्रिएटर

विज्ञापन लिखन के बाद एक प्रतिष्ठित कंटेंट स्टूडियो में शाम्भव सह-निर्माता बन गए। अब वह स्वतंत्र विषयवस्तु रचनाकार यानी फ्रीलांस कंटेंट क्रिएटर हैं। एक लाख रुपये का इनाम जीतने वाले शाम्भव को लेखन का हमेशा से ही शौक रहा है।
विज्ञापन


एक हजार से ज्यादा एंट्रीज में चुनी गई फिल्म

अमर उजाला की इस प्रतियोगिता में एक हजार से ज्यादा प्रविष्टियां आई थीं, जिनमें सर्वश्रेष्ठ और श्रेष्ठ श्रेणी की फिल्मों का चयन केंद्रीय विचार, सिनेमाई भाषा तथा संपूर्ण रचनात्मक प्रभाव की कसौटियों के आधार पर एक उच्च स्तरीय निर्णायक मंडल ने किया।
विज्ञापन


सम्मानित होंगे विजेता

जल्द ही, एक विशेष समारोह में इन फिल्मों का प्रीमियर आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता सम्मानित होंगे।




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें